समाहरणालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कैमूर जिले के समाहरणालय के सभागार में 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस समारोह में जिले के आरक्षि अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कर्मी व पदाधिकारी समेत जिले के विभिन्न राजनीतिक दलोंके जिला अध्यक्ष, जिला सचिव एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही जिला स्वीप आइकॉन अनुराधा रस्तोगी एवं जिला पीडब्ल्यूडी आइकॉन रेणु देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए गए संदेश का प्रसारण किया गया। वहीं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को सम्मानित किया गया है उसमें रामगढ़ विधानसभा से 7 बीएलओ का नाम शामिल है। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पांच, भभुआ विधानसभा के पांच बीएलओ लो शामिल है इसके अलावा चैनल पर विधानसभा के 6 लोग शामिल है। इन सभी को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें