सड़क दुर्घटना में एक की मौत पांच घायल एक की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप अज्ञात डीपर ने टेंपो में मारी टक्कर जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है । फिलहाल सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान बिलो निवासी जमुना गुप्ता के 48 वर्ष से पुत्र सुरेंद्र गुप्ता के रूप में की गई है। वही सभी घायलों की पहचान बिहटा गांव के निवासी के रूप में की गई है जस्मिन की पत्नी यास्मीन खातून पुत्री नाजिया बेगम मोहम्मद जमील के पुत्र मोहम्मद साहिल मोहम्मद जमील की पत्नी शाहिना खातून एवं अजीमुद्दीन के पुत्र मंसूर के रूप में की गई है । घायल साहिल कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी घायल बिहटा गांव से टेंपो पकड़ लखीसराय बाजार की ओर आ रहे थे इसी दौरान में रामगढ़ चौक पार करने के बाद पावर ग्रिड के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हैं टीपर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार जिससे सभी यात्री वहीं गिर गए और एक की मौत घटना स्थल पर हों गयी।

Join us on:

Leave a Comment