बेगूसराय:- श्री श्रीकृष्ण बाबू को मिले भारत रत्न -नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बोगो सिंह!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने इंडी गठबंधन को स्वार्थ और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा तथा श्रीबाबू को भारत रत्न देने की मांग किया है। आज अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बोगो सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन, कुर्सी गठबंधन, लुटेरों का गठबंधन, समाजद्रोही का गठबंधन। इंडी गठबंधन के मूल नायक राहुल गांधी हैं और वह राष्ट्रीय पार्टी के नेता है। भारत की जनता ने कांग्रेस को करीब 55 वर्षों तक शासन करने का मौका दिया। उनके पिता राजीव गांधी और उनके दादा-दादी विभिन्न रूप से सेवा करने का मौका दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी परिवारवाद में सिमट कर रह गई। उनको कुछ मतलब नहीं है, कांग्रेस के लीडरशिप ने देश को खोखला बना दिया। इसके लिए उनको कोई परवाह नहीं है। लेकिन इस बात को इस देश की जनता समझ चुकी है। भ्रष्टाचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद से अब देश की जनता ऊब चुकी है। नीतीश जी के कैरेक्टर और कुर्सी की राजनीति में कोई कमेंट करना उचित नहीं होगा। यह गंदगी पर ढेला फेंकने के समान है। इन्होंने अपने ही इतिहास को मिटाने का कार्य किया। नीतीश कुमार बहुत पूजनीय मुख्यमंत्री के रूप में आए थे। कराहते बिहार, अपहरण के बिहार, जातिवाद के बिहार संपूर्ण रूप से हाहाकार मचा हुआ था। तब बिहार की जनता ने जाति, धर्म, दल से ऊपर उठकर नीतीश जी को अपना सेवक बनाया। नीतीश कुमार ने भी दो टर्म बहुत बेहतरीन कार्य किया। जिस कारण उनकी पहचान देश-दुनिया के नक्शे पर गई। नीतीश जी को जानने वालों को लगा की बिहार में एक ऐसा बेटा पैदा लिया है, जो बिहार को आगे बढ़ने का संकल्प के साथ काम कर रहा है। लेकिन अब इनके नीति पर कुर्सी की नीति और उम्र का असर हो गया है। बोगो सिंह ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह श्रीबाबू को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू ने कभी जातिगत श्रेष्ठता को नहीं माना। बिहार में उन्होंने उस समय जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज मुखर किया, जब बिहार के ज्यादातर जमींदार भूमिहार जाति के थे। लेकिन वह कभी जाति के साथ नहीं हुए। इसलिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
बाइट:-नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोगो सिंह पूर्व विधायक मटिहान

Leave a Comment

और पढ़ें