मैं 6-8 महीने से कह रहा हूं महागठबंधन का कुछ होने वाला नहीं, सब अपना-अपना क्षेत्र बचा रहे– प्रशांत किशोर

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

INDIA गठबंधन में फूट! ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- INDIA गठबंधन में जितने बड़े नेता और सीएम हैं, उनके मुख्यमंत्री बनने में हमने लगाया कंधा, मैं 6-8 महीने से कह रहा हूं महागठबंधन का कुछ होने वाला नहीं, सब अपना-अपना क्षेत्र बचा रहे

बेगूसराय: INDIA गठबंधन में फूट पड़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन पर फैसला चुनाव के बाद होगा। मामले को लेकर जिले के मटिहानी प्रखंड में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सवाल पूछा गया। इसपर प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पिछले 6-8 महीनों से कह रहे हैं जिसको आप INDI-INDIA गठबंधन कहते हैं, उसमें जितने बड़े नेता बैठते हैं ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, स्टालिन, उद्धव ठाकरे जितने मुख्यमंत्री बैठते हैं, उन सबके मुख्यमंत्री बनने के अभियान को हमने चलाया है, उनके जीतने में हमने कंधा लगाया है। इसके बावजूद हम हमेशा से कह रहे हैं कि उसमें कुछ होने वाला नहीं है। वो सब अलग-अलग अपना क्षेत्र बचाने में लगे हुए हैं। उसमें कोई एकरूपता नहीं है, कोई नैरेटिव नहीं है, एक-दूसरे की मदद का प्रावधान नहीं है। कुछ नहीं होने वाला है इससे।

बिहार जहां INDIA का बीज पड़ा, वहां नीतीश कुमार बता नहीं पा रहे हैं कि INDIA गठबंधन का क्या होगा, आजतक नहीं हुआ सीटों का बंटवारा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बंगाल की बात करते हैं, आप बताइए कि बिहार में गठबंधन हो गया। एनडीए के सवाल पर कहा कि एनडीए में रह क्या गया है। सब चीज एक ही व्यक्ति के नाम पर है, नरेंद्र मोदी। जो कह दिया वही तय हो जाएगा। लेकिन, जब उनके सामने जिस INDIA महागठबंधन की परिकल्पना की गई। जिसको लेकर बिहार में पहली बैठक बिहार के पटना में हुई, तो सबसे पहले तो बिहार में सीटों का बंटवारा घोषित होना चाहिए था। वो तो आज तक नहीं हुआ। जहां से INDIA का बीज पड़ा, जहां से लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार इसके संयोजक होंगे, वही नीतीश कुमार आजतक बिहार में INDIA गठबंधन का क्या होगा ये नहीं बता पाए।

Join us on:

Leave a Comment