टिंकु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही जहां देर शाम 5 लोगों की डूबने से मौत होने के कारण हड़कंप मच गया है मिली जानकारी के अनुसार विथान थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। घर के बगल में जेसीबी के द्वारा एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था जिसमें बारिश के कारण जलजमाव बना था गड्ढे के समीप बच्चे सोमवार की देर शाम खेल रहे थे इसी दौरान पानी में डूबने लगे बच्चे को डूबता देख मां भुखली देव ने भी गड्ढे में प्रवेश कर गई इसी दौरान चारों बच्चे समेत मां की डूबने से हुई मौत। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिथान पुलिस मामले की कर रही जांच। मोरकाही गांव निवासी राजकुमार यादव के पत्नी समेत चार बच्चे की डूबने से हुई मौत मृतक की पहचान भुखली देवी 37 वर्ष, कोमल कुमारी 17 वर्ष, छोटी लड़की दौलती कुमारी12 वर्ष बड़ा लड़का पंकज कुमार 10 वर्ष छोटा लड़का गोलू कुमार 8 वर्ष जिसके गड्ढे में डूबने से हुई मौत।




