डीएम ने शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा!

SHARE:

अनिल कुमार

नवादा। शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को वैक्सीनेट करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों को वैक्सीन देने का काम कर रहे हैं, ताकि एक भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन से वंचित नहीं रहे। सोमवार की शाम डीएम यशपाल मीणा ने शहर के स्टेशन रोड तथा पम्पूकल चौक पहुंचकर मेडिकल टीम के द्वारा दुकानदारों एवं उनके कर्मियों को लगाए जा रहे टीकाकरण कार्य प्रगति का जाएजा लिया। डीएम ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर संपूर्ण शहरी क्षेत्र के सभी दुकानदारों एवं उनके कर्मियों को का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार आज टीकाकरण से वंचित हैं, वे कल यानि 13 जुलाई को टाउन हॉल नवादा में अपना टीकाकरण हर हाल में लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई से पूरे शहरी क्षेत्र में सभी दुकान के दुकानदारों एवं उनके कर्मियों का टीकाकरण की जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना टीका के दुकान खोले जाने वाले संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर के खतरे से सुरक्षा की दृष्टिकोण से शत-प्रतिशत जिलेवासियों का टीकाकरण कराना अतिआवश्यक है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर उमेश कुमार भारती के साथ-साथ संबंधित टीकाकरण दल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment