रिपोर्ट–अरविन्द कुमार

मोतिहारी। पिछले कई दिनों से पूर्वी चंपारण जिला में हो रही बारिश से नदियां उफान पर है।जिला के सुगौली प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का तांडव जारी है।सुगौली को छपरा बहास होकर एनएच 28 से जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया पानी का दबाब बर्दाश्त नहीं कर सकी।पानी के दबाब से पुल ध्वस्त हो गया और लगभग पंद्रह फीट में सड़क पुल को पानी बहा ले गई।जिस कारण इस रुट पर आवागमन बाधित हो गया है।कई गाव जलमगन हो गया। पुलिया टूटने से कई गाव में बाढ़ का पानी घुसा। कई गाव के लोगो का जीना हुआ दुर्लभ। पहले से जिले के अधिकांश भागो में पानी का सैलाब सा नजारा है फिर ये पुलिया टूटने से दर्जनो गावो में पानी का सैलाब आ गया ।
एनएच 28 पर वनसप्ति स्थान से आगे हनुमान मंदिर के पास से एक बाईपास सड़क छपरा बहास होते हुए सुगौली से जाकर मिलती है।उसी सड़क में मंदिर से थोड़ा सा आगे रेलवे गुमटी के समीप बने पुल पर आज सुबह से पानी का दबाब बना हुआ था।पानी के दबाब से पुल और सड़क में दरारें आ गई थी। शाम में पानी के दबाब से पहले पुल धवस्त हुआ।उसके बाद लगभग पंद्रह फीट में सड़क को पानी बहा ले गई।जिसकारण इस सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है।




