गैस सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के सिपाह गांव में गैस चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि पूर्व से ही गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था जैसे ही खाना बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई गई,तुरंत गैस सिलेंडर ने आग पकड़ लिया। इस अगलगी की घटना में घर में रखे नगद रुपए समेत लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। वही आग बुझाने के क्रम में चार लोग मामूली रूप से झुलस भी गए हैं, जिन्हें निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी नवलकिशोर पासवान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment