विश्व ख्याती प्राप्त बौद्ध स्तुप का सौंदर्यीकरण कैसे हो: मंत्री!

SHARE:

अरविंद कुमार

पूर्वी चंपारण की विश्व ख्याती प्राप्त बौद्ध स्तुप इसका सौन्दर्यिकरण कैसे हो,ताकि सभी टूरिस्ट यहां आ सके और इसके इतिहास के बारे में अधिक से अधिक लोग जान सके।कि हमारा इतिहास क्या था।उक्त बातें बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने बौद्ध स्तुप का भ्रमण व दर्शन करने के दौरान कहा।वहीं उन्होंने बताया कि 21 एकड में फैला बौद्ध स्तुप जो आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है।और आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का काम है कि इसका विकास कैसे हो,क्योंकि जिला प्रशासन व राज्य सरकार के जो डिपार्टमेंट है वो आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के आदेश के बीना बौद्ध स्तुप स्थल पर कुछ नहीं कर सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि राज्य स्तरिय व जिला स्तरिय स्तुप के सौन्दर्यीकरण का कुछ प्रस्ताव केंद्र सरकार को गया है।और हमारा प्रयास निरंतर जारी है जो प्रस्ताव केन्द्र सरकार को गये है वहां से भी कार्रवाई हो और हम सभी मीलजूल कर इसे ऐसा पर्यटन स्थल बना सके ताकि दूर दराज से टूरिस्ट लोग आये और इसे देख सके हमारा इतिहास क्या था। वहीं उपस्थित जिलाधिकारी शिर्षत कपिल असोक ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए बने कैफेटेरिया का अप्रोच पथ का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जमीन अधिग्रहीत भी कर ली गई है।और जैसे ही बाढ़ का पानी समाप्त होगा कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी के समक्ष ढेकहां बाढ़ क्षेत्र की समस्याएं भी ग्रामीणों ने रखी।इस पर जिलाधिकारी ने स्थानीय सीओ को कार्य का निर्देश भी दिए। वहीं इससे पूर्व प्रभारी मंत्री श्री कुमार जिलाधिकारी शिर्षत कपिल असोक व स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कर स्तूप के विकास पर पराचर्चा की गई।जो घंटों तक वार्ता हुई।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कमान थानाध्यक्ष रोहित संभाल रखे थे।इस मौके पर स्थानीय बिडियो आभा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा,के साथ सभी प्रशासनीक पदाधिकारी सहित जदयू जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल, जिला संगठन प्रभारी विशाल कुमार शाह, कुणाल पटेल,व्यास जी, मिथलेश सिंह,जिला प्रवक्ता दिनेश चन्द्र सचिव सुनिल भुषण,संजय किशोर तिवारी,प्रमोद पासवान,प्रखंड अध्यक्ष मो0 इशाक आजाद,अमजद अली खां उर्फ गुड्डू खां,सैयद मोहम्मद गड्डू,मो0 हैदर अली,सोनू सिंह,अमित सिंह, आदित्य कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव,सुभाष पटेल, मनीष पटेल,सुमेश्वर पटेल,अजय पटेल,बब्लू मिश्र,अम्रेन्द्र कुमार पाण्डेय,आमोद कुमार सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment