अनिल शर्मा

नवादा। नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना एनएच-31 पर नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा गांव के पास की है, जहां बाइक और कंटेनर की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना से एनएच-31 पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मृतक की पहचान बीबीपुरा गांव निवासी रामाशीष यादव और जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




