अनिल शर्मा

नवादा। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को डीपीओ जमाल मुस्तफा तथा डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में नवादा नगर क्षेत्र के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डीपीओ ने कहा कि कि कुछ लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर गलत भ्रांतियां फैल गई है, जिसे दूर करने के लिए लगातार शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग कोरोना टीका से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर आने की आशंका को लेकर वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन से ही कोरोना पर विजय पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील की।




