अनिल शर्मा

नवादा। जिला पदाधिकारी – श्री यशपाल मीणा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मोमिन हाई स्कूल अंसार नगर नवादा में वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे। वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत के क्रम में लोगों के बीच भ्रान्तियों को दूर करते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों को टीका लेने का आग्रह किया। उन्होंने वार्ड के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में सभी लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, ताकि महामारी की तीसरी लहर से सभी स्थानीय लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा सके । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर उमेश कुमार भारती, भूमि उप समाहर्ता नवादा मो मुस्तकीम तथा डीपीएम मो जाफरी के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




