बेगूसराय महिला के साथ लूटपाट,हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 31 जाम कर प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशांत कुमार –नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में कल रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से मिल अज्ञात महिला की शव की पहचान हो गई है। पहचान के बाद परिजनों ने महिला के साथ लूटपाट करने और फिर रेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोग काफी आक्रोशित हो गए और शव को रमजानपुर चौक के समीप एनएच पर रखकर यातायात तक कर दिया है। आक्रोशित लोग घटना के शीघ्र उद्वेदन एवं इसमें शामिल बदमाशों को गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यह मौत नहीं दुष्कर्म के बाद हत्या है। प्रशासन अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे। जहां यह घटना घटी है वहां बराबर ऐसी घटना होते रहता है। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है की धबौली के नवटोलिया निवासी मोहम्मद सुभान की पत्नी मारिया खातुन 3 दिन पहले सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर गई थी। वहां से लौट के दौरान बदमाशों ने छिनतई किया। इसके बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी है।
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment