बेगूसराय में रेलवे लाइन के किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में रेलवे लाइन किनारे एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे लाइन किनारे महिला की शव होने की सूचना पर आसपास के सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने महिला की पहचान नहीं की। पूरी घटना बेगूसराय जीआरपी अंतर्गत बरौनी कटिहार रेलखंड के लाखों स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन की है । बताया जाता है कि कुछ लोग रेलवे लाइन किनारे जा रहे थे तो रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में एक महिला का शव देखा गया। शव होने की सूचना धीरे-धीरे आसपास के इलाकों में फैली तो सैकड़ो की संख्या में लोग शव को देखने रेलवे ट्रैक पर जुटे लेकिन किसी ने महिला की पहचान नहीं की। घटना की सूचना पर बेगूसराय जीआरपी की पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों को आशंका है कि महिला की कही दूसरे जगह हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में छुपा दिया गया है। इस मामले में बेगूसराय जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि रेल से कटने की सूचना मिली थी, अब जांच की जा रही है कि महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई है महिला का शव रेलवे लाइन किनारे से 20 फीट नीचे झाड़ी में मिला है जांच के बाद ही महिला की मौत के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी, हालांकि अभी तक महिला का शव की पहचान नहीं की गई है फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बेगूसराय जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- प्रवीण कुमार, थाना अध्यक्ष जीआरपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment