मुंगेर -सांसदों के निलंबन के खिलाफ सपा का जेल भरो आंदोलन!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

मुंगेर सांसदों के निलंबन,किसानों नौजवानों के हितार्थ सवालों एवं जिले के मूलभूत समस्याओं को लेकर किसान दिवस पर मुंगेर जिला समाजवादी पार्टी के द्वारा जेल भरो आंदोलन के माध्यम से महामहिम को ज्ञापन समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

मुंगेर जिला समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर लोकतन्त्र की हत्या की नियत से केंद्र सरकार की सह पर किये गए लोकसभा के सभी निलंबित सांसदों को ससम्मान वापस बुलाया जाय।. कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए। किसानों व बेरोजगारों के 5 लाख तक के ऋण माफ किया जाए। सहित 15 मांगों के समर्थन में आज जेल भरो आंदोलन के माध्यम से महामहिम को ज्ञापन समर्पित किया। जेल भारी आंदोलन को ले मुंगेर सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुंगेर रेलवे स्टेशन के पास से रैली निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते जब रैली समाहरणालय के करीब पहुंचा तो पहले से तैनात दंडाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने सभी सपाइयों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान सपाइयों ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया । वहीं इस मामले में जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा के सपा लगातार देश के ज्वलंत एवं जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन विकास का ढिंढोरा पीटने वाली यह केंद्र व राज्य की सरकार अपनी सत्ता स्थापित करने के होड़ में एक तरफ लोकतंत्र की हत्या कर रही है वहीं दूसरी तरफ किसानों नौजवानों के हितार्थ योजनाओं को दरकिनार कर लोक लुभावन योजनाओं की नूरा कुश्ती कर रहे हैं परिणामत: अकर्मण्य जिला प्रशासन भी स्थानीय समस्याओं पर कोई संज्ञान नहीं लेता है, जिसके विरोध में हम सपाई ने आज जेल भारी आंदोलन चलाया।

Byte – पप्पू यादव जिलाध्यक्ष सपा

Join us on:

Leave a Comment