बेगूसराय बखरी व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न सुनील राय बने अध्यक्ष!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनील राय निर्वाचित हुए हैं। सुनिल राय 46 मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे। चुनाव में बड़ी बात यह रही कि उन्हें कुल गिरे मतों को 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुआ है।वही दुुसरे स्थान पर पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह रहे हैं। जबकि निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा तीसरे स्थान पर चले गए। जानकारी देते हुए बीडीओ महेशचंद्र ने बताया कि चुस्त दुरूस्त प्रशासनिक व्यवस्था में शनिवार को व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ।व्यापार मंडल में 13 पैक्स अध्यक्ष व 336 सामान्य मतदाता सहित कुल 349 मतदाता थे।जिनमें से कुल 240 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।विजयी प्रत्याशी सुनील कुमार राय को 122 मत, दुसरे स्थान पर रहे पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को 76 मत और तीसरे स्थान पर रहे निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा को महज 39 मत ही प्राप्त हुए।जबकि तीन मतों को अवैध घोषित कर दिया गया।बतातें चलें कि विजयी प्रत्याशी श्री राय भाजपा ग्रामीण मंडल के महासचिव पद पर भी हैं।इस चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद देखी गई।इस मौके पर चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग लखीसराय के अमित विक्रम, बीसीओ मेराज आलम सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment