अटल जी की जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाएगी भारतीय जनता पार्टी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आज दिनाँक 23 दिसंबर दिन शनिवार को भाजपा कार्यालय सिकरिया में जिला बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें लोकसभा प्रभारी नवीन केसरी एवं जिला प्रभारी सीताराम पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वo अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती को प्रत्येक बूथ, मण्डल एवं जिला स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वo वाजपेयी जी के जीवनी को आदर्श मानते हुए उनके जयंती को पुरे जिले में धूमधाम से जन्म जयंती मनाये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्ण मुरारी, मंजू देवी, शैलेश कुमार,जिला महामंत्री धीरज कुमार, मंत्री ब्रजेश कुमार, पुष्पा कश्यप, रिशु कुमारी, महेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष जेपी केसरी,मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार,मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार, रवि शेखर, संजय बिन्द,मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, कुणाल गुप्त, निरंजन कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment