जहानाबाद- विकसित भारत संकल्प यात्रा के चितरंजन शर्मा ने लोगों को केंद्रीय योजनाओं की दी जानकारी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले लाभको से संवाद करने पहुंचे पूर्व विधायक माननीय चितरंजन शर्मा
तथा लाभूको को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसके तहत आज विकसित भारत संकल्प यात्रा जहानाबाद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों पंडूई सुल्तानी
एवं मांदील पंचायत जहानाबाद मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मे मुख्य अतिथि अरवल पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा,ग्राम पंचायत वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल हर व्यक्ति को भोजन, स्वास्थ्य, आवास आदि की गारंटी दे रही है, अपितु सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है। शिविर में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से केंद्र की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविर में पूर्व में केंद्र की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी के अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक सह जिला महामंत्री अनिल ठाकुर कहा कि सभी हितग्राहियों एवं ग्रामीण जनों को भारत को 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में लाने हेतु संकल्प दिलवाया गया। ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाइयां भी दी जा रही है। साथ ही आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड वितरण और बनाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय
जनप्रतिनिधिगण, मुखिया, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment