कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति एवं कृषि टास्क फोर्स से संबंधित बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में रबी फसल के जिला स्तर पर अच्छादन की समीक्षा की गई। प्रतिवेदित अच्छादित भूमि वास्तविक अच्छादन से कम प्रतीत हुई। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह अपने स्तर से सभी कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार को निर्देशित करें कि स्थलीय निरीक्षण के उपरांत ही अच्छादित भूमि ऑनलाइन प्रतिवेदित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से सभी खाद्य दुकानों की अविलंब जांच कराकर कालाबाजारी करने वाले दुकानों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करें।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




