:- रिपोर्ट- रवि शंकर अमित
– प्रशासन का विरोध, धरना पर बैठे ग्रामीण
-मोकामा प्रखंड के शेरपुर गांव में प्रस्तावित मरांची थाना भवन के लिए पटना से आई मिट्टी जांच टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और ग्रामीण सड़क किनारे धरना पर बैठ गए।उग्र लोगों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मिट्टी जांच टीम को प्रस्तावित जमीन पर घुसने नहीं दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि वासगीत की भूमि पर थाना भवन का निर्माण उचित नहीं है, हमारे पास अब बसने के लिए दूसरी जमीन नहीं है, साथ ही ग्रामीणों ने ये भी कहा कि इस बाबत ना प्रसासन द्वारा ग्रामीणों के साथ कोई बैठक कि गई ना सुचना दिया गया, अचानक प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ आ धमकी और मनमानी करने लगी दरअसल ये मामला दो साल से चला आ रहा है, लोगों ने बताया की भूमि अधिग्रहण का काम ऑफिस से बैठकर ही निबटा दिया गया, और हमारे पूर्वजों को मालिक बता दिया गया जबकी उसी जमीन के अभी कई हिस्सेदार हैँ ।वहीं ग्रामीणों के आरोप पर सीओ ज्ञाना नंद ने कहा की ग्रामीणों की आपत्ति को गंभीरता से लिया गया है, इनकी शिकायतें दूर की जाएगी!
फिलहाल,भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।प्रशासन किसी भी सूरत में मिट्टी जांच कराने पर आमादा है तो किसानों का आक्रोश भी उफान पर है।प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर बैठ मिट्टी जांच का विरोध कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि मामला हाई कोर्ट में लंबित है।ऐसे में प्रशासन की दादागिरी नहीं चलने दी जायेगी।
बाइट-किसान।
बाइट- ज्ञानानंद,सीओ,मोकामा





