पटना:- डीएम ने टीकाकरण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

पटना डीएम पहुंचे बाढ़ नगर परिषद। शत-प्रतिशत टीकाकरण मुक्त वार्ड का किया मुआयना।

पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह बाढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 को टीकाकरण मुक्त वार्ड घोषित करने तथा हितधारकों के साथ समीक्षा बैठक को लेकर आज बाढ़ नगर परिषद पहुंचे। बाढ़ पहुंचने के बाद सर्वप्रथम उन्होंने टीकाकरण मुक्त वार्ड घोषित किए जाने वाला वार्ड नंबर 19 का दौरा किया। वार्ड के मच्छरहट्टा और वैष्णो धाम मंदिर के पास आम नागरिकों खासकर वृद्ध माताओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय को फूल- माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने नगर परिषद परिसर में आयोजित हित धारको के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
नगर के वैष्णो धाम मोहल्ले में आम नागरिकों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 15 जुलाई तक पूरे बाढ़ नगर परिषद को टीकाकरण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया। और वैक्सीन की कमी नहीं होगी ।
बाइट–डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह (डीएम पटना)

Join us on:

Leave a Comment