154 सांसदों के निलंबन को लेकर इंडिया गठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

:_पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी,इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल।
154 सांसदों के निलंबन को लेकर इंडिया गठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च। मोदी तेरी तानासाही नही चलेगी, मोदी सरकार होश में आयो,मोदी सरकार हाय हाय लगाए खूब लगाए नारे। इंडिया गठबंधन ने मोतिहारी के चरखा पार्क से निकाला आक्रोश मार्च ।
पिछले दिनों एनडीए के द्वारा महागठबंधन में शामिल 154 सांसदों के निलंबन का विरोध अब राजनीतिक गलियारों में गूंज रही है तभी तो आज को 154 सांसदों के निलंबन के विरोध में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा मोतिहारी शहर में विरोध मार्च निकाला यह विरोध मार्च शहर में घूम-घूम कर डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन करते हुए युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महागठबंधन की आवाज को दबाना चाहती है। तभी तो संसद भवन के अंदर हुए हमले जब महागठबंधन के सांसदों ने विरोध किया तो एनडीए ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी 154 सांसदों को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा की एक सांसद 15 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग किया की अभिलंब सभी निलंबित 154 सांसदों का निलंबन वापस ले अन्यथा आने वाले समय में विद्रोह होगा।
बाइट :—- शाहिद खान,
बाइट :—- राजद नेता,
बाइट :—– राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment