मोतिहारी- डीजे की धुन पर हथियार लेकर डांस का वीडियो वायरल, पीछे पड़ी पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट -धर्मेंद्र कुमार!

_पूर्वी चम्पारण जिले,मोतिहारी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां कुछ युवक हाथों में तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं। साथ ही गांव वालों पर अपना रोब दिखाकर उन्हें डराने की कोशिश की। पुलिस के संज्ञान में आते ही माममा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
DJ पर अवैध तमंचे के साथ डांस करते बदमाश
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के कुशहर गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। गांव में एक शादी के दौरान उन्होंने लोगों में अपना डर पैदा करने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइट:—— श्री राज ए एस पी।

Join us on:

Leave a Comment