मैं खरगे तरगे को नहीं जानता -गोपाल मंडल, गालीबाज गोपाल मंडल पे हो कार्रवाई -अजीत शर्मा!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

विधायक गोपाल मंडल ने कहा मैं खड़गे तड़के को नहीं जानता…..

गालीबाज विधायक गोपाल मंडल पर हो करवाई- कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन मैं ही सेंध दिख रही है, पहले तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बढ़बोले गाली बाज और पिस्तौल लहराते वाले जनता दल यूनाइटेड के नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहचानने से ही इनकार कर दिया उन्होंने कहा मैं किसी खड़गे को नहीं पहचानता वहीं उन्होंने इतना ही नहीं खड़गे को बड़े ही बुरे तरीके से खड़गे तड़के कह कर संबोधित किया, इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने इंडिया गठबंधन में दरार लाने की भी कोशिश की है उन्होंने अपने बलबूते 2024 के चुनाव को जीतकर दिखाने की भी बात कह दी इसके जवाब में कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के गालीबाज विधायक गोपाल मंडल को पार्टी सख्त से सख्त सजा दे, एक तरफ हम लोग इंडिया गठबंधन बनाकर मजबूती से अपनी पार्टी को विजय बनाने में लगे हुए हैं लेकिन ऐसे विधायकों के चलतें इंडिया गठबंधन में दरार आ रही है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर गालीबाज विधायक पर सख्त से सख्त करवाई की जाए। साथी अजीत शर्मा ने कहा कि वह महागठबंधन में रहकर ही जीते हैं उन्हें यह भूलना नहीं चाहिए और वह किस छवि के है उन्हें जनता इस चुनाव में जवाब देगी।

Join us on:

Leave a Comment