बेगुसराय में संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला बजाज फाइनेंस कर्मी का शव!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। बेगुसराय नवाकोटी थाना क्षेत्र में बीते रात सड़क किनारे से एक फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध हालत में शव पुलीस ने बरामद किया है। पुरा घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा एवं पीर नगर के बीच स्थित चमरडीहा के समीप की है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई है।मृतक के चाचा राजेश कुमार रोशन ने बताया कि अनमोल कुमार बजाज फाइनेंस के पर्सनल डिपार्टमेंट में फील्ड ऑफिसर था। प्रत्येक दिन की तरह बेगूसराय से अपने पल्सर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसने अपने ट्रैक्टर का किस्त देने सहित अन्य कार्यों के लिए 7 लाख रुपए भी बैंक से निकाले थे। पहसारा के समीप पहुंचने पर उसने फोन पर अपनी बहन को बताया था कि बस 5 मिनट में पहुंच रहा हूं। एक घंटा तक भी घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू किया तो चमरडीहा के समीप एक पेड़ के नीचे उसकी मोटर साईकिल लगी हुई थी तथा वहीं मृत पड़ा हुआ था। मौके पर से अनमोल का मोबाइल, गले का चेन एवं लैपटॉप भी गायब है। परिजनों का कहना है कि अगर सड़क हादसे में मौत हुई तो मोटरसाइकिल पूरी तरह से सुरक्षित है। अनमोल द्वारा पहना गया हेलमेट भी सर में ही पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार फरवरी में ही अनमोल की शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की छानबीन कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment