रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी, दरअसल पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को हथियार के साथ धरदबोचा. बताया गया की गायघाट थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर NH 57 स्थित बेरुआ के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों को धरदबोचा, जिसके पास से लोडेड देसी कट्टा, चाकू, कई स्मैक पुरिया सहित अन्य सामान बरामद किया गया, बताया गया की गिरफ्तार तीनो अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है, साथ ही तीनो की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र निवासी के रूप में पहचान हुई है. दरअसल मामले की जानकारी डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने प्रेसवार्ता कर दी.
बाइट:-सहरियार अख्तर ,डीएसपी पूर्वी मुजफ्फरपुर




