रिपोर्ट – रुपेश कुमार
औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंधा के जंगलों में आज सर्च अभियान के दौरान कोबरा 205 को आज बड़ी सफलता मिली है । मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में नक्सलियों की टोह में लगे कोबरा 205 ने लगभग 3 किलो का प्रेसर आईडी को जप्त किया है । प्रेसर आईडी को जप्त कर उसे विनिष्ट किया गया है बताया जा रहा है कि यह आईडी नक्सल अभियान में आगे सुरक्षा बलो को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने लगाया था ।




