विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” के तहत आइडियाज 4 विकसित भारत” कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। 21 दिसंबर 2023 सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” के तहत आइडियाज 4 विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और छात्राओं ने सामाजिक आर्थिक राजनैतिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। भाग लेने वाले छात्रों में अजीत, अंजली, तौसीफ़, राजकुमार, सूरज, बबुआ, नीरज, धीरेंद्र, सोनम, सत्यम और श्वेता ने विविध स्तर पर अपने विचार रखे। समाज में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समानता के अवसर, कृषि विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आयुर्वेद, समेकित विकास, संसाधनों का सही प्रयोग, भारत की गौरवशाली इतिहास और परम्परा का पालन, अनुसंधान के नए आयाम, युवा शक्ति का विकास और आत्मनिर्भरता, पर्यटन, खेलकूद, व्यायाम, पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास जैसे कई सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। नोडल पदाधिकारी डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सभी श्रेणी के विजेताओं की घोषणा कल के सेमिनार में की जाएगी। कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ संगीता सिंह और शोध छात्र श्री नन्द लाल और श्री राज अमन के साथ ही अतुल, सिंघम, गोल्डन की उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment