मोतिहारी- बीती शाम घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या, शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी शाम ने घर से निकले युवक का गल्ला रेता शव बरामद,परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस घटना स्थल पर पहुच करवाई में जुटी।मृतक भजपा नेता मार्कण्डेय कुशवाहा का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

:__ पूर्वी चम्पारण जिले में फिर बड़ी वार्ता अपराधियों ने दी घटना का अंजाम,मोतिहारी में आपराधिक घटना रुकने का नाम नही ले रहा है ।हरसिद्धि थाना क्षेत्र में मंगलबार शाम घर से निकले युवक का गला रेता शव झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गयी ।सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया ।वही शव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस पहुचकर शव को बरामद कर करवाई में जुटी है ।घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव का बताया जा रहा है ।पुलिस डॉग स्कॉट टीम को बुलाने में जुटी है ।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के पास झाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी ।सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुटी है ।शव की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के अमर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में किया गया।परिजन के अनुसार मंगलबार शाम युवक घर से तुरंत आने की कहकर निकला था ।देर शाम तक नही पहुचने पर रात भर परिजन खोजते रहे।अहले सुबह शौच के लिए गए किसी द्वारा शव को देखकर परिजन को सूचना दिया गया।शव देखते ही परिजन में कोहराम मच गया ।वही सूचना पर हरसिद्धि प्रभारी थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गए है ।युवक का शव घर से 200 मीटर पर झाड़ी से बरामद हुआ है ।मृतक की माँ का रोते रोते बुरा हाल है ।

Join us on:

Leave a Comment