गया-अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया कल्चर सेंटर सह स्टेट गेस्ट हॉउस का सीएम पेमा खांडू ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

बिहार के बोधगया मे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू बोधगया पहुंचे। बोधगया पहुंचने के बाद बोधगया के रामपुर गांव के महुआबाद स्थित मोहल्ले में अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया कल्चर सेंटर सह स्टेट गेस्ट हॉउस का उद्घाटन उन्होंने किया। उद्घाटन के पूर्व बौद्ध लामाओं ने सुत्त पाठ किया। फिर विधिवत कल्चर सेंटर का उद्घाटन किया गया। बता दें कि यह गेस्ट हॉउस बोधगया महाबोधि मंदिर से 2 किमी और एनएच 83 दोमुहान से आधा किमी की दूरी पर स्थित है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा बढ़ रही है वैसे में बुद्धिज्म विश्व शांति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ-कुछ क्षेत्रों में चुनाव में पैसों का खेल चल रहा था तभी 2019 में पब्लिक को हीं कहा था कि सिर्फ पैसा देने वाला क्राफ्ट नहीं होता है, बल्कि पैसा लेने वाला भी क्राफ्ट होता है. इस प्रकार से सभी का माइंड सेट करने की जरूरत है. इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि जब तक मोदी है, तब तक देश में विकास चल रहा है!
उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है. जब चाइनीज उत्तेजित हुआ था, तो उस समय संघर्ष होना चाहिए था उतना नहीं हुआ. 1947 के इतने साल बाद नॉर्थ ईस्ट में कोई विकास नहीं हुआ.अब पीएम मोदी के कार्यकाल में विकास कार्य हो रहा है, यही विकास कार्य अगर 30 साल पहले से होता तो नॉर्थ ईस्ट काफी विकसित हो गया होता. मुख्यमंत्री पेमा खांडू इसी गेस्ट हॉउस में ही रात्री विश्राम करेंगे. इसके बाद 20 दिसम्बर यानी बुधवार को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल संघ फोरम के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे.!
बाईट पेमा खांडू मुख्य मंत्री अनुराचल प्रदेश.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment