रिपोर्टर:- अजय शर्मा
बगहा पुलिस जिला के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उ0 म0 विद्यालय मरिचाहवा में रसोईया द्वारा दो बोरा चावल चोरी का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों द्वारा रसोईया को चावल के साथ पकड़ कर शिक्षा पदाधिकारी को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा रसोईयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के अनुसार राजकीय उ म विद्यालय मरिचाहवा के प्रधानाध्यापक शम्भू प्रसाद गुप्ता मंगलवार को शिक्षक कुमारी दुर्गावती को प्रभार देकर प्रशिक्षण के लिए चले गए थे। शाम करीब 6 बजे विद्यालय के रसोईया ओमप्रकाश कुशवाहा दो बोरा चावल भंडार कक्ष से निकाल कर दूसरे पीछे की रूम में रख रहा था। तभी ग्रामीणों ने रसोईयों को पकड़ लिया। व प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना दिया। जिसके बाद बीडीओ के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं एमडीएम प्रभारी मौके पर पहुचे। एवं जाँच के उपरांत रसोईया पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्रधानाध्यापक को दिया जा रहा है। इस संबंध में एमडीएम प्रभारी बिजय कुमार ने बताया कि, जांच किया गया एवं रसोईया पर एफआईआर के लिए निर्देश दिया गया है।




