बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया गया सभा का आयोजन!

SHARE:

अरविंद कुमार

नालंदा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और किसान महासभा के बैनर तले स्थानीय अस्पताल चौराहा पर बढ़ती डीजल पेट्रोल रसोई गैस की की कीमत आधी करो किसान विरोधी तीनों काले कानून और वापस लो जैसे मुद्दे को लेकर अस्पताल चौराहा पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के दौरान किसान महासभा के जिला सचिव पाल बिहारी लाल ने कहा कि देशव्यापी कार्यक्रम के तहत नालंदा जिले के अस्पताल चौराहा पर हम लोग डीजल पेट्रोल रसोई गैस कीमतों के दाम को आधी करो खाद्य पदार्थों की मूल को नियंत्रित करो और किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। जब तक सरकार पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थों की कीमत पर नियंत्रण नहीं करती है। जब तक हम लोगों का आंदोलन इसी तरह से चलता रहेगा क्योंकि इस महंगाई से सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं महंगाई की मार का आलम यह है कि आप गरीब की थाली से धीरे-धीरे भोजन भी गायब हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment