बगहा- एपी पाठक ने शास्त्रीनगर में गंडक नदी से हो रहे कटाव का किया निरीक्षण।

SHARE:

रिपोर्टर:- अजय शर्मा

एपी पाठक ने बगहा के वार्ड संख्या 16 के शास्त्रीनगर में गंडक नदी से हो रहे कटाव का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को अवगत कराया कि विभाग के द्वारा यहाँ शास्त्रीनगर से पारसनगर तक बोल्डर से पक्का व स्थायी कटाव निरोधक कार्य कराने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।जल्द ही चन्द्रमोहन ओझा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पक्का काम शुरू कराया जायेगा,जिसे मई तक खत्म कर लिया जायेगा।एपी पाठक ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्थल का निरीक्षण करते हुए अभियंता को मोबाइल के जरिये सूचना देकर मरम्मत करने का बात कही।वही इस निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने ग्रामीणों से कहा कि कटाव से भयभीत न हो।

Join us on:

Leave a Comment