विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़’ के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 दिसंबर, 2023 को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए ‘विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़’ योजना लॉन्च की. इस योजना का मकसद आज़ादी के 100 साल पूरे होने पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दृष्टिकोण में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता, और सुशासन समेत विकास के कई पहलू शामिल हैं। इस उद्देश्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। पीएम मोदी का दृष्टिकोण, देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं, और लक्ष्यों के निर्माण में युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है। इसी सिलसिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर में कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 19 दिसम्बर को पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे महाविद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुवात में नोडल पदाधिकारी डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने छात्रों को देश का उज्जवल भविष्य हेतु सिर्फ सपना देखने से आगे उसे हकीकत बनाने की दिशा में कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि कैसे भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम केप्रोविजन ऑफ अर्बन अमेनिटीज इन रूरल एरिया के लक्ष्य को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और आगे आने वाले केंद्रीय तथा राज्य सरकारों ने बहुत सफलता से पूरा किया जो आज देश के छह लाख से ऊपर गांवो में बिजली, पानी, सड़क, रोजगार जैसी शहरी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। आज के युवा के समक्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक ऐसे ही लक्ष्य का आह्वाहन किया है कि हम अगले पच्चीस वर्ष में कैसे पूर्ण विकसित भारत बने। आप युवा ही देश को इस दिशा में ले जा सकते हैं। द
वहीं एनएसएस पदाधिकारी डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता पर बल देते हुए उन्हें अनुशासन और समाज कल्याण के कार्यों में सदा भाग लेने का आह्वाहन किया। प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा ने बच्चो को चरित्र निर्माण और सफल जीवन के लिए शिव खेड़ा को पढ़ने की हिदायत दी। साथ ही सभी से आग्रह किया कि देश और समाज कल्याण के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ नेयाज अहमद सिद्दकी, डॉ वंशीधर उपाध्याय, डॉ बृज राज प्रसाद गुप्ता, डॉ सोनल, शोध छात्र श्री नन्द लाल, सिंघम, अतुल, अजीत, रवि, तौसीफ़ और सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment