मुजफ्फरपुर- इंटर की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, ईलाके में तनाव!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में इंटर की छात्रा का गैंग रेप के बाद हत्या.. बदमाशों ने किया था अश्लील फोटो वायरल..पुलिस से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई करवाई..पुलिस की मदद नहीं मिलने से छात्रा थी परेशान..पुलिस छानबीन में जुटी

मुजफ्फरपुर में घर से गायब इंटर की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद
हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। कांटी थाना के रेपुरा स्थित बंसवारी में इंटर की छात्रा का शव मिला। उसके कपड़े फटे हुए हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना से
इलाके में काफी तनाव है।मृत छात्रा करजा थाना के रूपवारा पंचायत इलाके के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर छात्रा की
अश्लील तस्वीर और वीडियो वायरल की जा रही थी। जिसे डिलिट करने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसको लेकर सात दिन पहले उसने करजा थाने में इसकी शिकायत की थी।हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
बदमाशों ने उसके बाद छात्रा को मार डाला।

Join us on:

Leave a Comment