अनिल शर्मा

नवादा। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवादा के प्रजातंत्र चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

लोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के कार्य क्षमता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है, इसलिए हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस सबको एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




