रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंक से रूपय लेकर निकल रहे ग्रिल कारोबारी से किया ₹5 लाख रुपए की लूट … बाइक सवार होकर पहुंचे हुए लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम… सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी .. मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र इलाके के माड़ीपुर सर्किट हाउस मुख्य सड़क के पास दिया घटना को दिन दहाड़े अंजाम … पीड़ित का नाम रौजे आलम ग्रिल व्यवसायी माड़ीपुर का निवासी है… पीड़ित रौजे आलम ने बताया कि चेक घर से ही रुपये भर लाये थे .. बैंक के स्टॉफ पर मिली भगत का गंभीर आरोप लगाया … उस दौरान की आप बीती मीडिया से की साझा… बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि बैंक के अंदर दो लड़के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं जो बिना किसी काम के आये थे… बाहर के लोगों से जानकारी मिली है कि वो दोनों बाइक से थे … बैंक स्टॉफ की मिलीभगत के आरोप का जबाब देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया कि यह तो जाँच का विषय है …काजीमोहम्मदपुर थाना के अपर थाना प्रभारी राजपत कुमार पूरे दल बल के साथ मौके घटना स्थल पर पहुँचे और उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि इस घटना में जो जाँच में बात सामने आएगी उसके आधार पर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी .. आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है . आपको बताते चलें कि इस तरह की घटनाओं से आम लोग सकते में आ गए है और लग रहा है कि अपराधियों को कानून व्यवस्था और पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है और दिन दहाड़े रुपये लूट कर चलते बन रहे है
बाइट :- रौजे आलम (पीड़ित)
बाइट :- सुनील कुमार(बैंक मैनेजर )
बाइट :- राजपत कुमार (अपर थाना प्रभारी काजीमोहम्मदपुर थाना)




