जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई,ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी खरोंच तक नहीं आई!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

मालगाड़ी ट्रेन की कई बोगियां युवक के ऊपर से गुजर गई पर नहीं आई खरोंच, शॉर्टकट के चक्कर में आफत में फंस गई थी जान

गया. बिहार के गया में एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी ट्रेन की कई बोगियां गुजर गई, लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आई. ट्रेन पकड़ने के शॉर्टकट के लिए जाने के क्रम में यह घटना हुई. इसे देखने वाले भी दंग रह गए. युवक के ऊपर से जब मालगाड़ी ट्रेन क्रॉस कर गई, तब वह उठा और ईश्वर को धन्यवाद स्वरूप दोनों हाथ जोड़े और अपने गंतव्य की ओर निकल गया.

गया -कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन की घटना

यह घटना गया-कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन की बताई जाती है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो कि रविवार का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से घुसकर पर हो रहा था. इसी क्रम में अचानक मालगाड़ी ट्रेन खुल गई.

मालगाड़ी ट्रेन के खुलते ही युवक के उड़े होश

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना सामने आई है, जहां एक युवक कि जान बाल-बाल बच गई. युवक के ऊपर से कई ट्रेन की कई बोगियां गुजर गई, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई. जानकारी के अनुसार गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के डाउन फर्स्ट लूप लाइन में एक मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी. उस मालगाड़ी ट्रेन के नीचे से एक युवक पर कर रहा था, कि इसी बीच मालगाड़ी ट्रेन खुल गई. मालगाड़ी ट्रेन के खुल जाने से युवक के होश उड़ गए. किंतु इसके बीच उसने हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया और फिर वह पटरी पर ही लेट गया. युवक पटरी पर लेटा रहा और उसके ऊपर से माल गाड़ी ट्रेन की कई बोगियां गुजर गई. किंतु युवक की सूझबूझ के कारण उसे खरोच तक नहीं लगी.

शॉर्टकट अपनाने के कारण आफत में फंसी थी जान

युवक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई. एक ओर पहाड़पुर स्टेशन पर माइक से बताया जा रहा था, कि मालगाड़ी ट्रेन खुलने वाली है. लोग सावधानी बरतें. किंतु इसके बीच एक युवक जो कि किसी ट्रेन को पकड़ने आया था, वह फुट ओवर ब्रिज से जाने के बजाय स्टेशन पर डाउन फर्स्ट लूप में खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के नीचे से पार करने लगा. प्लेटफार्म पर शॉर्टकट पहुंचने का यह तरीका जान पर आफत की तरह था. इस बीच ट्रेन खुल गई तो जान आफत में भी फंस गई थी. हालांकि युवक की हिम्मत व सूझबूझ काम आई और ट्रेन की कई बोगियां गुजरने के बाद भी उसकी जान सही सलामत बच गई.

लोगों ने कहा- भाग्य अच्छा था, बच गया

वहीं, मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर दहल गए. युवक पटरी पर लेटा था, उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी. यह दृश्य देखना आसान नहीं था. इसके बीच कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, घटना को देखने वाले लोगों ने कहा कि ईश्वर की कृपा ने इस युवक की जान बचा ली.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment