बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिक छात्र की गोली मारकर की हत्या

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय से बड़ी बखर आ रही है। दरअसल बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियो ने एक ने नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। पुरा घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी दियारा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार छर्रा पट्टी गांव निवासी कपिल देव यादव के 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को गांव के ही भोला यादव घर से बुला कर दियारा क्षेत्र ले गया और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही भोला यादव 3 दिन पहले शिवम कुमार को दियारा क्षेत्र बुलाकर ले गया था जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। रविवार की शाम परिजनों को शिवम कुमार और भोला यादव को गोली लगने की सूचना मिली जिसके बाद वह दियारा क्षेत्र पहुंचे तो शिवम कुमार का सिर में गोली लगा हुआ शव पड़ा हुआ था जबकि भोला यादव वहां पर राइफल लेकर घूम रहा था। घटना की सूचना तत्काल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। हालांकि घटना के बाद से परिजनों द्वारा आरोपी बताए जा रहें भोला यादव फरार है। परिजनों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी पहले से विवाद होने की बात कही है,हालांकि परिजन किस वजह से हत्या की गई है इस संबंध में खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं। अब पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा कि शिवम कुमार की हत्या किस वजह से की गई है। स्थानीय चौकीदार ने बताया कि दियारा क्षेत्र में हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आई है। घटना के बाद से परजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाइट- परिजन
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- रामकरण पासवान, स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment