बेगूसराय में हथियार प्रदर्शन करने का वीडियो दो अलग-अलग जगह से हुआ वायरल, पुलिस कार्रवाई में जुटी!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में हथियार प्रदर्शन करते हुए डांस फिर रियल बनाकर वीडियो वायरल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बेगूसराय में एक बार फिर दो वीडियो एक साथ चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि एक वीडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव से जुड़ा हुआ है जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल गोली लेकर गानों पर रिल बना रहा है इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो भी चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमें अर्जुन राज नामक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट से वीडियो वायरल किया गया है जिसमें पिस्तौल लहराते और फिर पिस्टल में कारतूस लोड कर जमीन पर फायरिंग करते दिख रहा है। हाल के दिनों में बेगूसराय जिले के अलग-अलग इलाकों में हथियार प्रदर्शन का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है पुलिस ने कई मामलों में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है लेकिन इसके बावजूद हथियार के साथ विडियो बनाने का सिलसिला जारी है। फिलहाल चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें