अविनाश कुमार

सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के करन सराय मोहल्ले से एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। वही अपने एक बेटे को साथ ले गयी। महिला के पति संजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का फेसबुक पर किसी युवक से प्रेम संबंध हो गया था। जिसको लेकर हमेशा विवाद होता था। कई बार दंपति के बीच इस को लेकर झगड़ा हो चुका था। लेकिन बाद में अचानक महिला सरोज देवी अपने 4 साल के 1 पुत्र को साथ लेकर अचानक गायब हो गई। वही अपने दो पुत्री और एक पुत्र को पिता के पास ही छोड़ कर चली गई।

इस संबंध में पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए नगर थाना को सूचना दी है। लेकिन अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है। उधर यह पूरा मसला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह अपने एक बच्चे को लेकर एक महिला अपने प्रेमी संग चली गई तथा अपने तीन बच्चों को अपने पति के पास ही छोड़ गई।




