ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आई बीएसएनएल!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव

खबर सासाराम से हैं। रोहतास जिला में भारतीय संचार निगम अर्थात बीएसएनल अपनी सेवा को फिर से दुरुस्त करने की ओर अग्रसर है। जिसके लिए बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आई है। जिसमें मात्र एक सौ रुपए में सिम कार्ड दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से असीमित फोन कॉल तथा इंटरनेट डेटा भी दी जा रहे हैं।

बीएसएनएल सासाराम के एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि फोन कॉल के अलावे फाइबर केबल के माध्यम से भी लोगों के घरों तक सुविधाजनक तरीके से इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाया जा रहा है। जो काफी रियायती भी है। इसके अलावा कस्टमर सर्विस प्वाइंट के माध्यम से भी ग्राहकों को सुविधा दी जा रही है। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय के माध्यम से माइक लगाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment