रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की से पड़ोस के चाचा ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला सामने आते ही आरोपी 50 वर्षीय देवनारायण मालाकार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है 25 नवंबर की शाम आरोपी देवनारायण मालाकार ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर बुला लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो मां खोजते हुए आरोपी के घर गयी तो लड़की और आरोपी अपने घर के कमरे से निकल रही थी। लड़की ने अपने मां को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने 26 नवंबर को इसकी शिकायत वीरपुर थाना पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पीड़ित लड़की और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लायी है जहां दोनों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। बताया जाता है लड़की थोड़ी सुस्त है जिस वजह से आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के शरीर पर नाखुन के ज़ख्म के भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि आरोपी अपने आप को निर्दोष बताते हुए गलत फंसाने की बात कही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- पीड़ित लड़की की मां
बाईट- गिरफ्तार आरोपी
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी




