पटना सिटी के कंगन घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट : अमित कुमार पटना

: – पटना सिटी आज कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय श्री गुरुगोविंद सिंह घाट (कंगन घाट) पर देव दीपाव ली का आयोजन किया गया है।
जिसमे 21000 इक्कीस हजार दियो से पूरे गंगा तट को जगमग कर सजाया गया तथा मां गंगा का भव्य आरती किया गया जिसमे हज़ारो कि संख्या मे श्रद्धांलुओं कि भीड़ जमा हो गई बताया जाता है कि बनारस की तरह ही पटना सिटी में भी गंगा घाट पर दीप जला कर देवदीपावली मनाया गया घाट पर हजारों की संख्या में इस महा आरती को देखने के लिए लोग जमा हुए थे। इस मौके पर घाट को रंग-बिरंगे रंगोलिया और दिये से सजाया गया था। इस मनमोहन दृश्य को वहां मौजूद हजारों लोगों ने देखा। देव दीपावली को लेकर इसका आयोजन किया गया था। बतादें की उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा घाट के किनारे इस तरह के महा आरती का भव्य आयोजन किया जाता है। उसी तर्ज पर पटना सिटी में भी यह आयोजन किया गया हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से लेकर 27 नवंबर यानी सोमवार दिन दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसलिए देव दिवाली का पर्व सोमवार, 27 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। ये दिवाली देवताओं को समर्पित है। इसका शिव जी से गहरा संबंध है।
बाइट : – महिला
बाइट : – महिला
बाइट : – महिला

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें