दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट!

दरभंगा में बाइक चोर गिरोह आज कल काफी सक्रिय था, जिसके बाद पुलिस ने भी बाइक चोर गैंग की चुनौती स्वीकार किया और टीम बना कर गिरोह के 6 सदस्य को गिरफ्तार किया। उनके अलग-अलग ठिकानों से चोरी की छह बाइकें जब्त की गई हैं। बदमाशों से पूछताछ में पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। गिरोह ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दो दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की है। बाइक के पार्ट्स को बदलकर बेचते थे।

दरभंगा के नगर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लगातार बाइक चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में लहेरियासराय, सिंहवाड़ा, सिमरी, कमतौल थानाध्यक्ष और टेक्निकल सेल के कर्मियों के साथ टीम का गठन किया गया। इस क्रम में लहेरियासराय के लोहिया चौक पर घेराबंदी कर शंकर साह, राहुल कुमार साह और दयाशंकर कुमार साह को एक लाल रंग की अपाचे बाइक के साथ धर दबोचा गया। सत्यापन पर उक्त बाइक चोरी की पाई गई। इस मामले में लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 321/21 दर्ज है। तलाशी के क्रम में भारी मात्रा बाइक की चाबी मिली। पूछताछ व जांच बाद राहुल कुमार साह के घर से नगर थानाक्षेत्र से चोरी की गई काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की गई। राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने विवेक को सनहपुर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक अपने मोसेरे भाई संतीष के घर छुपाकर रखी है। जब वहां छापेमारी की गई तो वहां से उजले रंग की आपाचे बाइक मिली, जिसे बहादुरपुर थानाक्षेत्र से चुराया गया था। इसी के साथ कुशेश्वरस्थान से मनोज के घर से लहेरियासराय से चोरी हुई लाल और काले रंग की दो एक्स प्रो बाइक सहित एक बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर अभी छापेमारी चल रही है।




