रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय।एक हीं परिवार के छह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग मामले में सियासत चरम पर है।नेता प्रतिपक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के अपराधियों को जदयू का संरक्षण वाले व्यान पर जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने जमकर निशाना साधा है। जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने इस मामले में गिरफ्तार उमेश साव का फोटो नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ वायरल कर इस घटना में बीजेपी की बड़ी साज़िश बताया है। अपराधियों को बीजेपी का संरक्षण बताते हुए कहा कि गिरफ्तार उमेश और मुख्य आरोपी आशीष चौधरी बीजेपी के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सिर्फ सरकार और स्थानीय प्रशासन को बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं। जबकि गिरफ्तार उमेश साव 2007 में कोचिंग संचालक हत्याकांड में जेल जा चुका है, वावजूद इसके नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा फोटो में उमेश साव को माला पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं। जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने एक परिवार के तीन लोगों की मौत और तीन जख्मी पीड़ित परिजन को सांत्वना देते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।साथ हीं पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।और दावा किया है कि मुख्य आरोपी आशीष चौधरी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
बाइट – रामानंद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष, लखीसराय।
बाइट – सुजीत कुमार, जदयू, नेता।
बाइट – महेंद्र यादव, जदयू,नेता।




