बेगुसराय बखरी प्रखण्ड में कलाकारों ने गौशाला मेले को यादगार बनाया!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय जिले के बखरी प्रखण्ड में अयोजित गौशाला मेले के सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों ने अपने मोहक कार्यक्रमों से समारोह को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 13 स्कूल के दर्जनों छात्र छात्राओं ने नृत्य, लोक नाटक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर गौशाला के पदेन अध्यक्ष सह बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ ने उपस्थित बच्चों से पठन पाठन के साथ साथ कला व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि लेने का आह्वान किया। मौके पर गौशाला परिवार के सदस्यों के अलावा हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। एकल नृत्य में अतिशा प्रथम, अधिश्री को द्वितीय तथा आस्था बजाज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सामुहिक नृत्य में शिवम ग्रुप प्रथम, इशिका ग्रुप द्वितीय तथा अनन्या व आस्था बजाज तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा गोविन्द कुमार, सचिन, नंदनी, स्वीटी ग्रुप, धर्मवीर, आदित्य आदि ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन्हें सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। संचालन प्रेम किशन मन्नू तथा पवन कुमार सुमन कर रहे थे। इसके अलावा प्रशिक्षु बीडीओ गुलशन झा, आरओ राजीव कुमार, दिलीप केसरी, मनोहर केसरी, निशांत वर्मा, पत्रकार विकास मिश्रा व गौरव केसरी, केदार केसरी, आनंदचन्द्र झा दानेश्वर यादव, बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी साह, वालेश्वर साह आदि ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join us on:

Leave a Comment