कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। कैमूर जिले में टॉप 10 अपराधियों में शामिल एक को किया था। अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने की है। पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव निवासी गिरजा मुसहर के बेटे विनोद मुसहर को गिरफ्तार किया। विनोद मुसहर के ऊपर अलग-अलग मामले में चार प्राथमिक की दर्ज है। जिसमें दो मामला शराब से जुड़ा हुआ है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी।
एसपी ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल और पूर्व में सासाराम क्षेत्र से डकैती कांड में स्थाई वारंटी विनोद मुसहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसमें थाना अध्यक्ष कुदरा और डीआयू भभुआ को शामिल किया गया। टीम द्वारा वारंटी विनोद मुसहर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा था। परंतु यह अपराधी 7 वर्षों से फरार चल रहा था। इस दौरान अपराधी कुदरा थाना अंतर्गत विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया। 20 नवंबर को विशेष टीम को सूचना मिली कि विनोद मुसहर अपने गांव आया हुआ है। विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




