रिपोर्ट: धर्मेंद्र पांडेय

समय से पहले हुई बारिश के कारण बना ये हाल, विभाग की है कड़ी नजर: मंत्री
दरभंगा में भी अब बाढ़ का पानी नए इलाके में फैलने लगा है, दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड के रसियारी गांव में कमला बलान नदी पूरी तरह उफना गयी है । नदी का पानी अब गांव घर की तरफ बढ़ने लगा है । बाढ़ के पानी में दो मंजिला राजकीय मध्य विद्यालय पूरी तरह डूब चूका है । पानी तेज़ी से फैलते हुए स्कूल के ग्राउंड फ्लोर को डूबा चुका है। पानी की रफ़्तार नहीं रुकी तो जल्द दूसरे फ्लोर को भी पानी छू लेगा । स्कूल का हाल देख लोग डरे सहमे है। पानी अब गांव की तरफ अपना रुख कर लिया है जिससे रसियारी इलाके के कई गांव बाढ़ से प्रभवित हो गए है । कमला और कोसी नदी के दोनों तटबंध के बीच में घनश्यामपुर प्रखंड के 8 टोलें अवस्थित हैं जिनमें से दो गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

वही पूरे मामले पर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि इस बार जून से ही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण समय से पहले बाढ़ ने दस्तक दे दिया है वैसे हमारी तैयारी पूरी है ।वही विभाग भी अलर्ट है और पूरा नजर बनाए है कि कोई तटबंध को नुकसान न हो।




