विद्यालय में अनियमितता को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा!

SHARE:

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड का एक ऐसा विद्यालय जो खिजिरपूरा बेनीपूर पंचायत में खिजिरपूरा गांव में स्थित एसएच 74 मार्ग के सटे स्थापित है। जहां विद्यालय में घोर अनियमितता सामने आई है। जहां कई महिनों से विद्यालय में न तो शिक्षक सही से उपस्थित रहते हैं । विद्यालय में कोरोना महामारी में के समय सरकार द्वारा दिए गये सभी छात्र छात्राओं के बीच राशन वितरण करने के लिये जिसमे काफी घोटाला उजागर हुआ है। वहीं छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति राशि के गबन का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया।जिसको लेकर विद्यालय परिसर में छात्रों के द्वारा प्रधानाध्यापक सोमेश्वर साह के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और विद्यालय में हंगामा किया गया। वहीं समय से राशन वितरण नहीं करने को लेकर स्टोर रूम में रखे खाद्य-पदार्थों में काफी बदबू आ गई थी।

जैसा मानो खाद्यान्न पूरी तरह से सड़क गया हो। वहीं हंगामा के बाद प्रधानाध्यापक सोमेश्वर साह घबड़ा कर राशन वितरण करने लगे।वितरण में किलो तराजू के जगह एक डिब्बा का इस्तेमाल कर राशन वितरण किया जा रहा था। साथ ही विद्यालय के चहारदिवारी टूट जाने से विद्यालय में छात्रों व शिक्षकों के रहते परिसर में मवेशी बांधे जातें हैं। विद्यालय परिसर में चारदिवारी का भी अभाव है। वहीं उपस्थित छात्र व अभिभावकों ने बताया की शिक्षक के मनमानी से हमलोग काफी परेशान हो गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर विद्यालय से चावल चोरी करने का भी घिनौना आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया की छात्रवृत्ति सब बांटा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि ये चहारदिवारी पहले से टूटा हुआ था।तथा प्रखंड प्रमुख व शिक्षा समिति के देख रेख में चहारदिवारी का निर्माण कार्य शुरु है।

Join us on:

Leave a Comment